हाथरस, दिसम्बर 22 -- दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल -(A) दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल सादाबाद संवाददाता | क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। पहला हादसा आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर जैतई तिराहे के समीप हुआ, जहां टेंपो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में टेंपो व बाइक सवार घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद में भर्ती कराया गया।वहीं दूसरी ओर हाथरस मार्ग पर बाइक और टेंपो के बीच हुई एक अन्य दुर्घटना में एक स्वास्थ्य कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लाया गया। चिकित्सकों के अनुसार तीनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।घायलों की पहचान गुलाब ...