महाराजगंज, फरवरी 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा थाना क्षेत्र के संपतिहा चौकी के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भर्ती कराया है। इनमें दो की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग के संपतिहा चौकी के निकट कौलही चौराहे पर एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी की ई रिक्शा के आगे हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में रिक्शा चालक बद्दी आलम निवासी सियरहिया, हिरिका सोनार निवासी बुटवल,पेरिश सोनार घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। दूसरी घटना म...