गिरडीह, फरवरी 6 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के जमुआ-चकाई मुख्य रोड में बुधवार शाम एवं गुरुवार को दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग क्रमशः गम्हारडीह गांव के संजय सिंह 50 एवं राजधनवार के चंदननगर निवासी ठाकुर अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि एक घटना बुधवार शाम सुखलजोरिया पुल के पास हुई। जहां पैदल घर जा रहे गम्हारडीह गांव के संजय सिंह को संभवतः एक तेज रफ्तार वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने उनका प्राथमिक उपचार करवाने धनबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य घटना गुरुवार को जलखरियोडीह मोड़ के पास हुई। जिसमें एक अनियंत्रित मालवाहक ट्रक की चपेट में आने से राजधनवार थाना क्षेत्र के चंदन नगर गांव निवासी ठाकुर अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.