समस्तीपुर, दिसम्बर 31 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों से पुलिस ने दो सगे भाई समेत तीन फरारी वारंटी को गिरफ्तार किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दरोगा अमर कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर चंदौली गांव से दो सगे भाई जितेंद्र राय एवं गनौर राय तथा रायपुर गांव से मो. अख्तर को गिरफ्तार किया गया। तीनों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...