हरिद्वार, मार्च 28 -- डीजे पर डांस का विरोध करने पर दो सगे भाइयों की पिटाई कर दी गई। पीड़ित पक्ष ने शिकायत दर्ज कराई है। रानीपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में ऑटो चालक नितेश यादव निवासी निर्बल बस्ती ने बताया कि वह अपने घर पर सो रहा था। इसी दौरान बस्ती में बने शिवालिक नगर में सनी फास्ट फूड के गोदाम पर डीजे लगाकर युवक नाच रहे थे। आरोप है कि सभी युवक डांस कर रहे थे। उसने डीजे बंद करने के लिए कहा तो उसके साथ मारपीट कर दी गई। आरोप है कि मनोज नाम के युवक ने ईंट से उसके भाई विशाल का सिर फोड़ दिया। आरोप है कि उसके भाई पर चाकू से भी हमला किया गया। बीच बचाव करने पर उसे भी नहीं बख्शा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.