गिरडीह, मई 24 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के भोक्ताडीह गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद में दो सगे भाई आपस में भिड़ गए और दोनों के बीच में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के लखन देव यादव का सिर फट गया है। वहीं दूसरे पक्ष के उनके भाई बासदेव यादव के भी घायल होने की बात बताई जा रही है। इस सिलसिले में बताया गया कि जमीन विवाद में लखनदेव यादव और उनके भाई बासदेव यादव आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों के बीच गाली-गलौज होते-होते दोनों ओर से लाठी डंडे से मार होने लगा। इसी दौरान लखनदेव यादव का सिर फट गया है। इस घटना के बाद लखनदेव यादव को घायल अवस्था में तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर उनका प्राथमिक इलाज किया गया। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.