नोएडा, दिसम्बर 9 -- दादरी, संवाददाता। बील अकबरपुर गांव में रहने वाले युवक ने पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने आरोपी भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सरोज कुमार झा बील अकबरपुर गांव में परिवार के साथ रहते हैं। सरोज कुमार ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह अपनी ड्यूटी से घर पहुंचे थे। वह घर के बाहर अपनी कार खड़ी कर रहे थे। इसी बीच पड़ोसी सगे भाई कृष्णा और अर्जुन ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपी भाइयों ने पीड़ित को बुरी तरह पीटा। पीड़ित के सिर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट कर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिल...