रुडकी, दिसम्बर 7 -- दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित भाइयों का कहना है कि पहले आरोपियों ने उनके पिता की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पाडली गुर्जर गांव निवासी हसीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पांच दिसंबर की शाम को उसके भाई शहनवाज व वाहिद किसी काम से ईदगाह रोड की ओर जा रहे थे। यहां पर पहले से मौजूद शहबान, जुल्फकार, इस्तकार, इंतसार, खुर्शीद, मोहसीन, मोहतसीम आदि ने दोनों को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें कहा कि जिस तरह से उनके पिता को वर्ष 2005 में मौत के घाट उतारा था, उसी तरह से वह उनको भी जान से मार देंगे। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने वर्ष 2005 में उसके पिता की हत्या की थी। न्यायालय के द्वारा उम्र कैद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.