अयोध्या, फरवरी 20 -- अयोध्या संवाददाता। माय मुबारक रमजान की दूसरी तारीख को तमाम मुसलमान ने रोजे रखे और मस्जिदों में पहुंचकर तरावीह की नमाज अदा की। वही बच्चों में भी रोजा रखने को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। कैंट के रहने वाले शब्बीर की दो मासूम बेटियों ने भी पहला रोजा रखा। रोजा इफ्तार के बाद इन बच्चियों ने शुक्र का सजदा किया। शब्बीर ने बताया कि उनकी दो बेटियों अरीबा छह वर्ष और अनाबिया पांच वर्ष ने अपना पहला रोजा रखा। शुक्रवार को अरीबा की रोजा कुशाई की गई। इस अवसर पर मो अदनान कादरी पुत्र मौलाना शाबान कादरी ने रोजा कुशाई करवाई। परिवार में खुशी का माहौल रहा। इस मौके पर आसपास के लोग मुबारकबाद देने पहुंचे और इफ्तार के बाद सभी ने बच्चियों की हौसला अफजाई की। ---------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.