गुमला, दिसम्बर 12 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिले के भरनो थाना क्षेत्र के दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के फरार आरोपी 20 वर्षीय सुधीर उरांव ने शुक्रवार कोर्ट में खुद को आत्मसमर्पण किया। पुलिस पूर्व में ही अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। यह घटना इसी वर्ष 14 नवंबर की रात्रि दो नाबालिग सगी बहनों साथ घटी थी। जानकारी के अनुसार दोनों बहनें सिसई थाना क्षेत्र के एक गांव में लगने वाले जतरा देखने आई थीं। शाम होने पर वे अपने रिश्तेदार के घर पैदल लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से स्कूटी पर पहुंचे एक युवक ने उन्हें गांव छोड़ने की बात कहकर स्कूटी पर बैठा लिया। अंधेरा होने पर आरोपी उन्हें आताकोरा गांव स्थित पतरा के पास सुनसान जगह पर ले गया। जहां उसने स्कूटी रोककर अपने दोस्तों को बुलाया। इसके बाद युवकों ने दोनों नाबालिग बहनों के साथ जबरन ...