बरेली, जनवरी 16 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। मानसिक मंदित संवासिनियों की मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जांच के लिए डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नामित किया है। 24 मई 2025 को संवासिनी धनवंतरि को दस्त और संवासिनी सुनीता को उल्टी एवं दस्त की समस्या हुई थी। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि दोनों संवासिनियों की मृत्यु की जांच में यदि किसी व्यक्ति/संस्था को कुछ कहना हो या मौखिक एवं लिखित साक्ष्य प्रस्तुत करना हो तो वह 24 जनवरी को 11 बजे अथवा कार्यालय समय में कार्यालय में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...