बागपत, फरवरी 21 -- दाहा। दाहा गांव में एक दुकान से बच्चों के लिए सामान खरीद रहे दो संदिग्ध लोगों को ग्रामीणों ने बंग्लादेशी समझकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों लोगों को पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दी। दाहा गांव में शनिवार को दो लोग माथे पर तिलक लगाकर कंधे पर झोली टांग कर बाजार में बच्चों के लिए चिप्स, बिस्किट, कुरकुरे आदि सामान खरीद रहे थे। ग्रामीणों को शक हुआ, तो दोनों को पकड़ लिया। उनसे उनका नाम पूछा, तो वे नाम बताने में बार बार झिझक रहे थे। ग्रामीण रघुनाथ खलीफा, शोभित, सोमपाल, सोनू, विपिन, फारुख आदि ने पकड़कर इसकी सूचना डायल 112 पर कर दी। पुलिस दोनों संदिग्धों को दोघट थाने ले गए। थाने पर पूछताछ कर दोनों युवकों को पुलिस ने छोड़ दिया। वहीं इस संबंध थाना प्रभारी दोघट सूर्यदीप सिंह ने बताया...