बहराइच, मई 23 -- एक की सड़क दुर्घटना में दूसरे की हार्ट अटैक से हुई मौत बौंडी थाना क्षेत्र के चुनहा गांव का मामला तेजवापुर, संवाददाता। बौंडी थाना क्षेत्र के चुनहा गांव के दो श्रमिकों की लखनऊ में मौत से मातम पसर गया। एक की सड़क दुर्घटना में मौत हुई तो दूसरे को हार्ट अटैक पड़ गया। दोनों का शव शुक्रवार को गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। दोनों का अंतिम संस्कार किया गया है। रतन लाल लोधी (35) पुत्र ओमप्रकाश व ननकऊ वर्मा (28) पुत्र देशराज दोनों लोग लखनऊ में अलग-अलग स्थानों पर दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे। जहां पर गुरुवार की सुबह लगभग पांच बजे रतन लाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ गुरुवार शाम को गांव निवासी ननकऊ की भी लखनऊ में अचानक ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार सुबह दोनों श्रमिकों के शव एक साथ गांव पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.