अयोध्या, मई 13 -- अयोध्या संवाददाता। जन शिकायतों के पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सोमवार को पूरे जनपद में शिकायतकर्ता को पर्ची दिए जाने की व्यवस्था लागू कर दी गई। नवागत एसएसपी की इस पहल को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिले के सभी थाना-कोतवाली समेत अन्य कार्यालयों में दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गए है। पहले दिन जनपद में कुल 15 फरियादियों को पुलिस की ओर से पर्ची दी गई। गोरखपुर से तबादला होकर आए 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी डा. गौरव ग्रोवर ने मीडिया से पहली मुलाक़ात में पर्ची व्यवस्था लागू किये जाने की जानकारी दी थी। साथ ही थाना-कोतवाली व शाखा प्रभारियों तथा राजपत्रित अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में इस सबंध में विस्तार से जानकारी और इसके अनुपालन के लिए आवश्यक हिदायत दी थी। कहा था कि जन शिकायतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.