कन्नौज, दिसम्बर 24 -- छिबरामऊ, संवाददाता। अतिक्रमण के चलते जहां एक ओर शहर के फुटपाथ लगभग बिल्कुल खत्म हो चुका है। वहीं सौरिख तिराहा के पास का नजारा कुछ और ही है। यहां का फुटपाथ दो शिफ्टों में किराए पर उठता है। फास्टफूड की ठिलिया लगाने वाले हजारों रूपए महीना फुटपाथ का किराया देते हैं। नगर में ज्यादातर चार पहिया ठिलिया वाले जहां भी खड़े होते हैं। वहां उनका स्थाई स्थान बन जाता है। जिस दुकान के सामने फुटपाथ पर वह अपनी ठिलिया लगाते हैं। दुकानदार उनसे हर महीने फुटपाथ का किराया वसूलते हैं। सबसे मजे की बात तो यह है कि सौरिख तिराहा का नजारा तो कुछ और ही है। यहां फुटपाथ भी काफी चौड़ा है। उसी का दुकानदार जमकर फायदा उठा रहे हैं। यहां सुबह से देर रात तक फास्टफूड की मंडी सजती है। यहां चौपहिया ठिलिया वाले दुकानदार सुबह से दोपहर तक पूड़ी-कचौड़ी, चाट-पकौड...