कटिहार, मार्च 26 -- कटिहार, वरीय संवाददाता गांधी मैदान (पटना) में बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय भव्य समारोह का आयोजन हुआ। समारोह के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जिले के दो शिक्षकों को शिक्षा विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उच्च माध्यमिक स्कूल मल्हरिया, समेली के प्रधानाध्यापक मृत्युंजयम एवं मध्य विद्यालय अरिहाना,आजमनगर के शिक्षक विप्लव कुमार को यह प्रशस्ति पत्र राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद की संयुक्त निदेशक रश्मि प्रभा,बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक निगम लिमिटेड के विशेष कार्य पदाधिकारी रमेश चंद्रा एवं आयोजन के नोडल शिव कुमार द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है। विदित हो कि 22 मार्च से गांधी मैदान पटना में आयोजित बिहार दिवस समारोह में मृत्युंजयम पुस्तकों के जीवन चक्र पर आधारित स्टॉल पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.