औरैया, दिसम्बर 13 -- थाना सहार में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान कुल दो शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से एक प्रकरण का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायत के निस्तारण के लिए जांच का आश्वासन दिया गया। थाना समाधान दिवस में थाना प्रभारी रमेश सिंह, लेखपाल और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। दोनों शिकायतें भूमि विवाद से जुड़ी थीं। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनकर दोनों पक्षों को बुलाया और समझौते का प्रयास किया। एक मामले का समाधान तत्काल हो जाने पर शिकायतकर्ता ने संतोष जताया। दूसरी शिकायत पर जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...