फिरोजाबाद, दिसम्बर 18 -- थाना उत्तर पुलिस ने छिनैती करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से छिनैती किए सामान को बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक अंजीश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को पकड़ा है। पुलिस को उनके बारे मे पता चला था। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के नाम ईशु पुत्र महेन्द्र निवासी प्रताप नगर सैलई तथा शिवम पुत्र मलखान सिंह निवासी प्रताप नगर सैलई थाना रामगढ के रहने वाले हैं। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल व घटना में प्रयुक्त 1 मोटर साइकिल बरामद की है। दोनों ने पल्सर पर सवार होकर एक युवक का मोबाइल छीन लिया था। लोगों ने भागने के दौरान एक अभियुक्त ईशु पुत्र महेन्द्र को पकड़ लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.