मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मोतीपुर। बखरा महादलित बस्ती में छापेमारी कर पुलिस ने देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर महिमा गोपीनाथपुर निवासी इंग्लिश कुमार एवं चकचूहर निवासी मंगल राम है। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर शराब लेकर जा रहे थे। वहीं, लूटपाट व मारपीट मामले में फरार नामजद अभियुक्त भवानीडीह निवासी शिवकुमार राय एवं धनेश्वर राय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सभी को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...