लखीसराय, दिसम्बर 25 -- लखीसराय। नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला उत्पाद पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र से दो शराब तस्कर एवं सात शराबी को गिरफ्तार किया। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक व 3.250 लीटर अवैध देसी शराब भी बरामद किया। उत्पाद इंस्पेक्टर निर्मल कुमार ने बताया कि किऊल थाना क्षेत्र के बिच्छवे में रेलवे गुमटी के निकट से टाउन थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी श्रवण महतो के पुत्र अंकित कुमार एवं शिव कुमार पासवान के पुत्र अनुराग कुमार को एक साथ बाइक समेत 3.250 लीटर अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि हलसी थाना क्षेत्र के केंदी चौक से अनिल रजक, विकास कुमार, बड़हिया थाना क्षेत्र से तुषार कुमार, शिवम कुमार, कुमोद कुमार, मुकेश कुमार एवं आशुतोष कुमार मिश्रा को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सदर अस्पताल से म...