हरिद्वार, दिसम्बर 7 -- हरिद्वार। एचआरडीए की टीम ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील कर दिया। हरिद्वार के अनेकी हेतमपुर, रोशनाबाद में गार्गी एन्क्लेव के सामने विशाल और शमशाद की ओर से निर्माण किया जा रहा था। एचआरडीए कई बार निर्देश दे चुकी थी कि मानचित्र स्वीकृति के बिना निर्माण न किया जाए, लेकिन इन निर्देशों को नजरअंदाज किया गया। रुड़की में बीएसएम से आगे श्रीकृष्ण गोगिया की ओर से अवैध व्यावसायिक निर्माण किया जा रहा था। यहां भी निर्देशों के बावजूद निर्माण जारी मिला, जिसके बाद इस निर्माण को सील किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...