किशनगंज, मार्च 8 -- ठाकुरगंज। एक संवाददाता शुक्रवार को नगर के नेहरू रोड स्थित दो व्यापारियों को दिल्ली पुलिस ने ठाकुरगंज पुलिस के सहयोग से नोटिस थमाया है। इस संबंध में ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मकसूद आलम अशर्फी ने बताया कि दिल्ली पुलिस फर्जीवाड़ा मामले में ठाकुरगंज शुक्रवार को पहुंची थी। जिसके बाद ठाकुरगंज पुलिस के सहयोग से दो व्यवसायी को नोटिस थमाया गया है। दिल्ली के किसी व्यापारी से रूपये लेन देन के मामले में फर्जीवाड़ा मामला दर्ज हुआ था। उक्त मामले में ही दोनो को नोटिस थमाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...