उरई, अप्रैल 17 -- उरई। आटा थाना व कस्बा निवासी संदीप गुप्ता ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि अज्ञात ट्रक चालक ने लापरवाही और तेजी से ट्रक चलाते हुए बिना इंडिकेटर दिए।अ चानक बाईपास तरफ ट्रक मोड़ दिया। जिससे पीछे से डंपर टकरा गया। जिसमें डंपर हेल्पर वादी का भाई जीतू गुप्ता घायल हो गया। और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वही दूसरा मामला गोहन थाना व कस्बा निवासी महेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि कर चालक शिवम कुमार गुप्ता ने लापरवाही से कार चलते हुए उसके पैदल जा रहे पिता को टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों को संज्ञान में लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.