वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। टीसीएस के सहयोग से शनिवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और काशी विद्यापीठ में 'हैकथॉन' का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने गैर तकनीकी पृष्ठभूमि के छात्रों को एआई सहित अन्य तकनीकी में सक्षम बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दो दिनी 'भारत युवा हैकथॉन' के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने टीसीएस के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यहां परम्परा के साथ तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर समय के साथ गतिमान होंगे। नोडल अधिकारी डॉ. विजेन्द्र कुमार आर्य ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञों और प्रतिभागियों का आभार जताया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.