रायबरेली, सितम्बर 17 -- रायबरेली, संवाददाता। दो विभागों के बीच फंसे पेंच के चलते गल्लामंडी रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत का कार्य नहीं शुरू हो पा रहा है। लोक निर्माण विभाग ओवरब्रिज मरम्मत की जिम्मेदारी सेतु निगम पर डाल रहा है। वहीं सेतु निगम का कहना है कि अब ओवरब्रिज उनका नहीं है। मरम्मत पीडब्ल्यूडी को कराना चाहिए। पिछले माह गल्ला मंडी रेलवे ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से इसे बंद कर दिया गया था। ओवरब्रिज का निर्माण 2011 में सेतु निगम ने किया था। ओवर ब्रिज की मरम्मत का कार्य अब तक नहीं शुरू किए जाने से व्यापारियों के साथ में शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 2023 में गल्ला मंडी के ओवरब्रिज को लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया गया था। इसके बाद ओवर ब्रिज की जर्जर सतह की मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.