बुलंदशहर, दिसम्बर 16 -- नगर पालिका क्षेत्र में मुख्य नाला और मिनी बाईपास के निर्माण का मामला दो विभागों के बीच लटका है। नगर पालिका की ओर से प्रस्ताव तैयार सिंचाई विभाग को भेजा, जिस पर सिंचाई विभाग ने अपने नाले की डीपीआर तैयार करने के लिए नगर पालिका से 5.5 लाख रुपये की मांग की है। जिसके चलते मामला दोनों विभागों के बीच है। प्रशासनिक अधिकारी भी इस महत्वपूर्ण कार्य में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। बताते चलें कि नगर के बीचों बीच से गुजरने वाला सिंचाई विभाग का नाला खूनी हो चुका है। लगभग 12 फीट गहरा यह नाला बरसात के दिनों में उफन पड़ता है। कई बच्चों के इसमें डूबने से मौत हो चुकी है, कई वाहन इसमें पलट चुके हैं। वाहन चालक आए दिन चोटिल होते हैं। लगभग दो साल पहले नाला निर्माण और उसकी पटरी पर मिनी बाईपास बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। नगर पालिका अधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.