वाराणसी, जनवरी 3 -- वाराणसी। इंटरनेशनल वेदांत सोसाइटी के संस्थापक श्रीभगवान के 85वें जन्मोत्सव पर दो दिनी आयोजन शनिवार को सम्पन्न हुआ। महमूरगंज स्थित शृंगेरी मठ परिसर में हुए आयोजन में लंदन की ज्योतिप्राण एवं हालैंड की सत्यप्राण ने संन्यास दीक्षा ग्रहण की। इससे पूर्व प्रात:काल रवींद्रपुरी से शोभायात्रा निकाली गई। हरेकृष्ण महामंत्र का जप करते हुए भक्त विभिन्न मार्गों से होते हुए शृंगेरी मठ पहुंचे। यहां विविध सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रीभगवान के योगदान पर गोष्ठी हुई। दोपहर बाद साधु भंडारा हुआ। स्कूली बच्चों, वृद्धों एवं जरूरतमंद लोगों के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...