भागलपुर, फरवरी 6 -- सुल्तानगंज-भागलपुर मुख्य सड़क मार्ग स्थित तिलकपुर दुर्गा स्थान के समीप टेंपो और चारपहिया वाहन में टक्कर हो गई। इस मामले में वाहन चालक पर टेंपो चालक मोतीचक निवासी छंगुरी मंडल ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। उसने बताया कि मैं टेंपो में अकबरनगर से सवारी लेकर सुल्तानगंज बाजार आ रहा था। तभी सफेद रंग की चारपहिया वाहन जो सुल्तानगंज की तरफ से आ रही थी। तिलकपुर दुर्गा स्थान के पास धक्का मार दी। जिससे मेरी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे मेरे टेंपों में बैठे दो सवारी सहित मैं गंभीर रूप से घायल हो गया। मैं अपना इलाज रेफरल अस्पताल में करवाया हूं। टेंपों पर सवार घायल हुए दोनों यात्री को नहीं पहचानता हूं। पुलिस मामले में क्षतिग्रस्त टेंपों को अपने कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.