विकासनगर, जनवरी 21 -- सेलाकुई पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि मंगलवार को विजय कुमार पुत्र दीपचंद निवासी बंशीवाला झाझरा ने थाना सेलाकुई में तहरीर दी। बताया कि वह सेलाकुई में अपने काम से आया था। उसने अपनी बाइक एक कंपनी के आगे खड़ी की थी। कुछ देर में काम निपटा के आया तो वहां से बाइक गायब मिली। बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की गई। इसके लिए घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। बुधवार को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर धूलकोट तिराहा के पास से दो आरोपियों आशीष पुत्र रघुवीर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.