भदोही, नवम्बर 20 -- भदोही, संवाददाता। जिले में पुलिस ने गुरुवार को भी यातायात माह के तहत अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट/बिना सीट बेल्ट, ब्लैक फिल्म, फॉल्टी नंबर प्लेट/बिना नंबर प्लेट के वाहन स्वामियों की खबर ली गई। इसके कारण अफरा-तफरी का आलम रहा। यातायात प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि यातायात सीओ राजीव सिंह के नेतृत्व में पूरे जनपद में जांच अभियान चला। अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से विभिन्न चौराहों पर बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ब्लैक फिल्म, फॉल्टी नंबर प्लेट/बिना नंबर प्लेट के चल रहे लोगों को जागरूक किया गया। अभियान में 450 दो पहिया तथा 36 चार पहिया सहित कुल 486 वाहनों का चालान किया गया। जबकि दो वाहन को सीज। आह्वान किया गया कि दो पहिया वाहन पर तीन सवारियां न बैठाकर न चलाएं। शराब इत्यादि का नशा करके वाहन न...