उरई, फरवरी 6 -- कालपी। खदानों से बगैर प्रपत्र से बालू लोडकर परिवहन करना वाहन चालकों को भारी पड़ गया। अवैध खनन एवं परिवहन के मामले में पकड़े गए दो डंपर व ट्राला वाहन के चालक तथा मलिक के खिलाफ जिले के खनिज मोहर्रिर की शिकायत पर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कराया गया है। जालौन खनिज कार्यालय के मोहर्रिर उमेश कुमार ने कोतवाली में केस दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार देर शाम एसडीएम मनोज कुमार सिंह को अवधेश कुमार सिंह परिवहन व खनिज विभाग की टीम द्वारा जोल्हूपुर तिराहा के पास तीन मौरंग लदे वाहनों की जांच की गई। इसमें दो वाहन मौरंग का परिवहन बिना परिवहन प्रपत्रों के किए जा रहे थे। इस पर डंपर व ट्राला को कालपी थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। ट्राला वाहन में 39 घनमीटर व डंपर में 34 घनमीटर बिना परिवहन प्रपत्र के वाहन चालक व वाहन स्वामी मिली भगत से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.