जौनपुर, मार्च 8 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जमुहर बाजार के निकट दो चार पहिया वाहनों में आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। नगर के शादीगंज निवासी 38 वर्षीय रवि अग्रहरि, 32 वर्षीय सुशील, 28 वर्षीय मोनू, 28 वर्षीय सोभित, 37 वर्षीय शैलेंद्र यादव, 20 वर्षीय प्रियांशु गुरुवार की रात कार से एक बारात में मीरगंज गए थे। कार रवि चला रहा था। देर रात बरात से होकर लोग मछलीशहर लौट रहे थे। जमुहर बाजार के निकट पहुंचे थे कि मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरहो गांव निवासी 40 वर्षीय अरुण कश्यप, 25 वर्षीय मनीष यादव चार पहिया वाहन से मछलीशहर से जंघई की तरफ जा रहे थे। दोनों गाड़ियों में आमने सामने टक्कर हो गई। दोनों वाहनों में सवार लोग घायल हो गए। अगल बगल के लोगों ने घटना की सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.