भदोही, फरवरी 7 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। साथ ही एक व्यक्ति को शांति भंग की आशंका में पाबंद। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 60 दो पहिया तथा 11 चार पहिया वाहनों समेत कुल 71 वाहनों का चालान किया गया। गोपीगंज थाने की पुलिस ने वारंटियों करिया उर्फ जितेन्द्र तथा महेन्द्र कुमार निवासीगण धारा विशंभरपट्टी को गिरफ्तार किया। भदोही कोतवाली पुलिस ने कस्बा से एक व्यक्ति को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। पुलिस की ओर से लगातार किए जा रहे वाहनों के जांच के कारण बाइक चालकों में अफरा-तफरी का आलम है। वे मेन रोड की बजाय बाजारों में पहुंचने पर गलियों से आवागमन करते देखे जाते हैं। खासकर हेलमेट ना पहनने वाले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...