फिरोजाबाद, दिसम्बर 21 -- खैरगढ़ थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थान से दो वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। थाना पुलिस ने सत्येंद्र कुमार पुत्र पुन्नी सिंह निवासी नगला रघोल को गिरफ्तार किया है। मारपीट के मामले में वह न्यायालय में वांछित चल रहा था। वहीं मुकेश पुत्र नाहर सिंह निवासी दरगपुर को मारपीट के मामले में न्यायालय में हाजिर न होने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...