लखीसराय, नवम्बर 5 -- लखीसराय। रामगढ़ चौक थाना की पुलिस ने बिजली चोरी मामले में फरार चल रहे दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि हलसी थाना कांड संख्या 233/ 22 के दो फरार वारंटी को गुप्त सूचना के आधार पर अकौनी गाँव निवासी लखन साव के पुत्र भुवनेश्वर साव एवं स्वर्गीय राम टहल मिस्त्री के पुत्र दुर्गा मिस्त्री को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...