बहराइच, जून 13 -- रुपईडीहा। स्थानीय पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह ने बताया कि 58 वर्षीय तराम व 51 वर्षीय झब्बर पुत्रगण बनवारी लाल निवासी कोडरी निधिनगर संकल्पा थाना रुपईडीहा को शुक्रवार की सुबह इन्ही के घरों से गिरफ्तार किया गया। इन दोनों पर कोर्ट से वारंट था। इन्हें गिरफ्तार करने के लिए मैं स्वयं एसआई विजय कुमार, राहुल सरोज, हे. का. राम प्रसाद चौधरी व का. रविन्द्र यादव गए थे। दोनो को माननीय न्यायालय बहराइच भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.