पाकुड़, नवम्बर 20 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। दोनों आरोपित वर्षो से न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे। पुलिस ने रामाकूड़ा ग्राम निवासी लखी मुर्मू को गिरफ्तार किया है। लखी मुर्मू पर मारपीट के मामले में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। जिसके बाद वह वर्ष 2018 से फरार चल रही थी। बीते दिन पुलिस टीम ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया। वहीं दूसरे मामले में बड़तल्ला निवासी जमालुद्दीन (45 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया है। जमालुद्दीन वर्ष 2018 में दहेज निषेध अधिनियम के तहत दर्ज मामले में जारी स्थायी वारंट के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने बीती रात छापेमारी कर उसे उसके घर से हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी रंजन कुमार...