मधेपुरा, फरवरी 9 -- कुमारखंड। प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र के दो अलग- अलग जगहों से दो आरोपी को श्रीनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने बताया कि परमानंदपुर निवासी नुनूलाल साह मारपीट मामले में फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया है। जबकि श्रीनगर वार्ड पांच निवासी मारपीट के फरार आरोपी विनोद राम को गुप्त सूचना पर घर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...