सीवान, जनवरी 21 -- पचरुखी। सहायक सराय थाने की पुलिस ने सोमवार की देर शाम दो वारंटियों को पकड़ा है। पकड़ाए वारंटियों में निजामपुर गांव का जितेन्द्र राम एवं पपौर गांव निवासी मेघनाथ राम शामिल हैं। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पर पूर्व के किसी मामले में न्यायालय से वारंट निर्गत था। इसी मामले में पुलिस को दोनों की तलास थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...