सीवान, अप्रैल 24 -- पचरुखी। सराय और पचरुखी थाने की पुलिस ने मंगलवार की देर शाम अलग-अलग मामलों में दो वारंटियों को पकड़ा है। पकड़ाए वारंटियों में इटवा गांव के रामजीत सिंह के अलावे चांप गांव का मनान मियां शामिल है। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों पर पूर्व के किसी मामले में न्यायालय से वारंट निर्गत था। लेकिन, गिरफ्तारी के डर से दोनों फरार चल रहे थे। इसी बीच मंगलवार की देर शाम दोनों घर पर मौजूद होने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.