उन्नाव, मई 6 -- सफीपुर। दादी की हुई मौत में गैर इरादतन हत्यारोपी पौत्र व हत्या के प्रयास के वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। कस्बे के मोहल्ला बबरअली खेड़ा निवासी रोहित ने 18 अप्रैल को दादी दुर्गावती को आवेश में आकर धक्का दे दिया था जिससे वह चारपाई से नीचे जा गिरी। परिजन अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बुआ राजकुमारी पत्नी रामकरन की तहरीर पर आरोपी रोहित के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को उसे कस्बे के स्टेट बैंक के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं कोतवाली के माढापुर गांव निवासी राजू पुत्र सुक्खा का गांव निवासी बनवारी पर ट्रैक्टर के भाड़े का 15 हजार बकाया था। 28 अप्रैल जब उसने भाड़ा मांगा तो गुस्साए बनवारी के पुत्र अनिल निषाद उसका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.