मोतिहारी, फरवरी 20 -- कुंडवा चैनपुर। कुण्डवा चैनपुर पुलिस ने बुधवार रात थाना क्षेत्र के जगीरहा गांव से दो वर्षों से अधिक समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दरवेश कुमार कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के जगीरहा का रहने वाला है। वर्ष 2023 में गांव में ही एक मारपीट में उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। तभी से वह पुलिस की पकड़ से बचने के लिए कही छुपकर रह रहा था। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त घर आया हुआ है। सूचना पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...