पूर्णिया, फरवरी 6 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालगढ़ में फाइलेरिया कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु वीसीएम कुमारी कंचन सिंहा, डब्लूएचओ मॉनिटर एवं पीरामल के द्वारा सभी आशा आशा फैसिलिटेटर वॉलिंटियर को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम अंतर्गत दो साल से ऊपर के उम्र के सभी व्यक्तियों को तीन प्रकार की दवाइयां एल्बेंडाजोल, डीईसी और ओवरमैक्टिक नामक दवाइयां खिलाई जाएगी, जो की भविष्य में होने वाले फाइलेरिया को रोकथाम करेगा। इस कार्यक्रम अंतर्गत तीन प्रकार के लाभार्थियों को दवाई नहीं खिलाई जाएगी जैसे 2 वर्ष से छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं एवं बीमार व्यक्तियों को इस दवा से वंचित रखा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...