जहानाबाद, फरवरी 10 -- काको, निज संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र काको में मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुभाष प्रसाद ने स्वयं फाइलेरिया की दवा खाकर अभियान की शुरुआत की। साथ ही उन्होंने संस्थान में कार्यरत सभी डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को भी फाइलेरिया की दवा खिलाई, जिससे आमजन में दवा को लेकर विश्वास और जागरूकता बढ़ सके। अभियान के उद्घाटन अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों एवं बुद्धिजीवियों से अपील की कि वे स्वयं फाइलेरिया की दवा अवश्य खाएं और अपने परिवारजनों तथा आसपास के लोगों को भी दवा खाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से स्थायी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.