एटा, नवम्बर 28 -- एटा से निधौलीकलां, जलेसर होते हुए आगरा के टेड़ी बगिया तक बनाया जा रहा राष्ट्रीय राजमार्ग 321-जी, दो वर्ष बीत जाने के बाद भी निर्माणाधीन स्थिति में पड़ा हुआ है। जिससे मार्ग पर गुजरने वाले वाहन सवारों और स्थानीय निवासियों का बुराहाल बना हुआ है। क्षेत्रीय लोगों के लिए यह मार्ग विकास नहीं बल्कि अभिषाष साबित हो रहा है। मार्ग के निर्माण पर संबंधित अधिकारियों का ध्यान नहीं है। एटा और आगरा के टेड़ी बगिया के बीच बन रहा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 321-जी एटा-निधौलीकलां के बीच मार्ग पिछले दो वर्षों से जगह-जगह खुदा पड़ा है। इन दोनों वर्षों में मार्ग पर निर्माण संबंधी बिल्कुल कार्य आगे नहीं बढ़ सका है। संबंधित कार्यदायी संस्था ने मार्ग को खोदकर और कहीं-कहीं गिट्टी डालकर छोड़ दिया है। एटा-निधौलीकलां के बीच मार्ग का यह बड़ा हिस्सा खुदा पड...