बोकारो, जनवरी 31 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। चरगी ग्रामीण जलापूर्ति योजना चालू नही होने से ग्रामीणों को इस गर्मी में भी पाइप लाइन के माध्यम से नही मिल पाएगी शुद्ध पेयजल, वैसी स्थिति में ग्रामीणों के समक्ष पेयजल की संकट उत्पन्न होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। पेटरवार प्रखंड चरगी, अरजुवा और कोह पंचायत के छूटे हुए गांवों में पाइप लाइन के माध्यम से शुध्द पेयजल की आपूर्ति करने के लिए दूसरे चरण में चरगी ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना धरती पर उतारी गई है। दो वर्ष पूर्व चरगी पंचायत के कातर बेड़ा गांव में इस योजना की आधारशिला गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी व पूर्व विधायक लंबोदर महतो की ओर से रखी गई थी। उस वक्त लोगों में इस बात की खुशी थी कि अब नदी, नालों के पानी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, अब पाइप लाइन के माध्यम से घर-घर शुध्द पेयजल की...