चतरा, फरवरी 4 -- चतरा, संवाददाता। मयूरहंड थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को मयूरहंड थाना प्रभारी आशीष प्रसाद ने थाना लाया। जहां विक्षिप्त युवक से पुछताक्ष में अपना नाम पता दीपक बनर्जी, पिता सुबोध बनर्जी, पता डहुआटांड़, थाना धनसार, जिला धनबाद बताया। जिसके आलोक में संबंधित थाना एवं अन्य माध्यमों से पता करने पर पता चला कि करीब 2 वर्षों से घर से निकल कर युवक इधर उधर भटक रहा था। पुलिस ने परिजनों से संपर्क स्थापित किया। जिसके बाद परिजन मयुरहंड थाना पहुंचे और उस युवक पहचान लिया। थाना प्रभारी ने पहचानकर्ताओं के समक्ष 2 वर्षों से भटकते मानसिक रूप से विक्षिप्त दीपक बनर्जी के उसे माता-पिता को सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.