कानपुर, दिसम्बर 21 -- पुखरायां। मलासा विकास खंड के अनन्तापुर गांव में एक मजरा हिम्मतपुर गांव है और दोनों गांव की आबादी लगभग 1300 है। यहां दो वर्ष पहले पानी की टंकी बनने का काम शुरु किया गया था, जो आज भी अधूरा है। इतना ही नहीं पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क भी खुदी पड़ी है, जिसके चलते गांव के लोगों में आक्रोश है। जल जीवन मिशन के तहत चलाई जा रही योजना में शासन का मकसद था कि प्रत्येक गांव के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। इसके तहत शासन ने 2023 तक पानी की टंकी बनवाए जाने का लक्ष्य रखा था। साथ ही घर-घर पाइप लाइन डालने के निर्देश दिए गए थे। शासन का मुख्य उद्देश्य था कि गांव के लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े और उन्हें घर पर ही शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके, लेकिन सरकार का मकसद पूरा होते दिखाई नहीं दे रहा है। अनन्तापुर गांव मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.