लातेहार, मई 29 -- चंदवा, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत चंदवा कामता सेरक पथ (12.5 किमी) पर विशेष मरम्मती कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में डीएफओ ने कार्रवाई की है। इस मामले में दो वनरक्षी को निलंबित कर दिया है, इनमें सुनील कश्यप एवं कैलाश पति प्रसाद साहू शामिल हैं। जानकारी के अनुसार उक्त पथ पर कालीकरण का कार्य चल रहा है। इसके संवेदक लवकुश सिंह है। वन विभाग से बगैर एनओसी लिए ही वन क्षेत्र में उत्खनन कार्य जारी था। जिसकी गुप्त सूचना डीएफओ प्रवेश अग्रवाल को मिली थी। सूचना के बाद डीएफओ ने उक्त पथ निर्माण का निरीक्षण किया था ।गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए दो वनरक्षी को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में वन क्षेत्र पदाधिकारी नंद कुमार मेहता ने बताया कि उच्च अधिकारी ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.