देवघर, जनवरी 8 -- देवघर, प्रतिनिधि साइबर अपराधियों द्वारा ठगी के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। मंगलवार को साइबर थाना में दो अलग-अलग मामले का शिकायत दी गयी है। उसमें ठगों ने 9 हजार की ठगी की है। जानकारी के अनुसार नगर के बाजाला चौक पर फास्टफूड दुकान नीरज कुमार की है। उसके मोबाइल पर एक संदिग्ध कॉल आया। भारत सरकार की महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए मैसेज भेजा है। जैसे ही दुकानदार ने फाइल खोली उसके खाते सेRs.5 हजार रुपयों की अवैध निकासी हो गई। वहीं कुंडा थाना के तपोवन निवासी सोनू कुमार यादव ने बताया कि तीन दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकर्षक विज्ञापन देख महिला का सामान ऑर्डर किया था। भुगतान करने के बाद न सामान की डिलीवरी हुई और ना ही संबंधित नंबर पर संपर्क हो सका। मामले में ठगों नेRs.4 हजार रुपए की ठगी की। काफी प्रयास के बाद जब पीड़...